देवघर, जनवरी 19 -- जिला क्रिकेट संघ देवघर द्वारा जेएससीए अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट-2025-26 में भाग लेने के लिए देवघर जिला अंडर-16 टीम का चयन तीन दिवसीय ट्रायल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद पूरा कर लिया गया। देवघर जिला क्रिकेट संघ अंतर्गत रजिस्टर्ड विभिन्न टीमों के कई खिलाड़ियों ने जो अंडर-16 आयु वर्ग में आते थे, उन्होंने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। सभी प्रदर्शन के आधार पर देवघर जिला क्रिकेट संघ के चयन समिति द्वारा जिला को प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का चयन किया गया। अंतिम चयन में जिन खिलाड़ियों को सफलता मिली उसमें मनन सिंह भाटी, लक्ष्य कुमार, मोहम्मद नेहाल, शुभ अर्पित, अनुज शर्मा, शाश्वत वर्मा, कार्तिक शर्मा, अक्षत सावर्ण, आयुष कुमार चौहान, कुशल कुमार, अनमोल गुप्ता, विक्रम विशाल, सत्यम राज और अनिकेत भारती शामिल हैं। साथ ही इस टीम में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.