गिरडीह, मार्च 18 -- गिरिडीह। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वाधान में होनेवाले रणधीर वर्मा अंतर जिला क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए गिरिडीह की सीनियर टीम सोमवार को गिरिडीह स्टेडियम से देवघर के लिए रवाना हुई। साथ ही गिरिडीह की अंडर 19 महिला टीम झारखंड स्टेट द्वारा होनेवाले अंतर जिला अंडर 19 महिला टूर्नामेंट खेलने टाटा के लिए रवाना हुई। टीम का चयन कोच एवं सेलेक्टर मंतोष श्रीवास्तव के देखरेख में सम्पन्न हुआ। सीनियर टीम के सभी मैच देवघर तथा महिला अंडर 19 के सभी मैच टाटा में होंगे। सीनियर टीम के कप्तान रणजी खिलाड़ी रौनक देव हैं। टीम को रवाना करने के दौरान झामुमो के नगर अध्यक्ष राकेश कुमार रॉकी, प्रखंड अध्यक्ष दिलीप रजक, रूपेश रजक एवं टीम मैनेजर मो शम्स मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.