दुमका, जनवरी 21 -- दुमका, प्रतिनिधि।दुमका के स्थानीय मैदान एटीम खेल के मैदान में अंतर जिला अंडर-16 टूर्नामेंट का तीसरे मैच में गिरिडीह का सामना दुमका से हुआ। टॉस जीत कर गिरिडीह की टीम ने बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए गिरिडीह की टीम ने 10 विकट के नुकसान पर 142 रनों का स्कोर बनाया। दुमका की तरफ से शिवशंकर चोरेन ने 4 विकेट एवं प्रशांत मंडल ने 3 विकेट लिए। जवाब में उतरी दुमका की टीम ने 21.1 ओवर में लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। दुमका के तरफ से विकेट कीपर बल्लेबाज अभिजीत उपाध्याय ने शानदार कीपिंग के साथ-साथ 78 रनों की पारी खेली। दुमका की टीम ने शानदार 8 विकेट से जीत दर्ज की। शानदार प्रदर्शन के आधार पर दुमका के शिवशंकर चोरेन को मेन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जिन्हें जेएससीए के ऑब्जर्वर सोनू कुमार सिंह एवं चंद्र किशोर सिंह ने ...