आदित्यपुर, दिसम्बर 13 -- अंतर ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिकानीपुर ने जीता खिताब अंतर ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिकानीपुर ने जीता खिताब ग़म्हरिया। अंतर-ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बिकानीपुर ने श्रीरामपुर को फाइनल में सीधे सेटों में 15-9 और 15-7 से मात देकर खिताब जीत लिया। बडाहरिहरपुर मैदान में खेले गए फाइनल में शुक्रवार को बिकानीपुर को श्रीरामपुर को हराने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। आधुनिक पावर एंड नेचुरल रिसोर्सेस लिमिटेड (एपीएनआरएल) के सीएसआर विभाग की ओर से आयोजित प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिकानीपुर की टीम ने श्रीरामपुर को हराकर चैंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में सात गांवों में बिकानीपुर, श्रीरामपुर, बड़ाहरिहरपुर, छोटाहरिहरपुर, पदमपुर, महादेवपुरम और पिंड्राबेरा की टीमों ने हिस्सा लिया। एपीएनआरएल के ...