रांची, मार्च 10 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। उषा मार्टिन विवि स्टेडियम में रविवार को भारतीय खाद्य निगम का दो दिनी अंतर क्षेत्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट की विजेता बिहार की टीम बनी। सोमवार को उषा मार्टिन विवि के स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में बिहार ने पश्चिम बंगाल की टीम को छह विकेट से हराया। पहले खेलते हुए पश्चिम बंगाल ने निर्धारित ओवर में 94 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी बिहार की टीम ने नौ ओवर में चार विकेट गंवाकर मैच जीत लिया। प्रथम रनर अप आंचलिक कार्यालय कोलकाता और द्वितीय रनर अप झारखंड की टीम बनी। अतिथि के रूप में महाप्रबंधक मनोज कुमार ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट में कुल पांच टीमों ने भाग लिया था। इनमें मेजबान आंचलिक कार्यालय कोलकाता, क्षेत्रीय कार्यालय रांची, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, बिहार की टीम शामिल है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.