छपरा, अप्रैल 21 -- दरियापुर। स्थानीय रेल पहिया कारखाने में अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया जिसमें आरपीएफ की टीम ने मेल्ट की टीम को हरा कर कप पर अपना कब्जा जमाया। आरपीएफ टीम के सुभाष चंद्र को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। विजेता व उप विजेता टीम को कारखाने के प्रधान मुख्य प्रशासनिक अधिकारी अतुल्य सिन्हा ने कप प्रदान किया।उन्होंने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए।इससे खिलाड़ियों के साथ साथ कर्मचारियों में अनुशासन के साथ साथ परस्पर प्रेम की भावना जागृत होती है।रेल पहिया कारखाना द्वारा आयोजित इस अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल आठ विभागों की टीमों ने भाग लिया ।सोमवार को पुरस्कार वितरण के साथ इसका समापन हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.