गाज़ियाबाद, फरवरी 19 -- गाजियाबाद। डासना स्थित आईएमएस यूसी में चल रहा दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन गुरुवार को संपन्न हो गया। सम्मेलन की अध्यक्षता संस्थान के महासचिव डॉ. राकेश छारिया ने की एवं निदेशक प्रो. जसकिरण कौर ने मार्गदर्शन किया। समापन दिवस पर मुख्य अतिथि सीडीओ अभिनव गोपाल, विशिष्ट अतिथि मंजू रावत, प्रो. एहतराम रज़ा एवं प्रो. उमेश कुमार उपस्थित रहे। सम्मेलन में वक्ताओं ने तकनीक आधारित नवाचार को सतत विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया तथा युवा शोधार्थियों को शोध के माध्यम से समाज और उद्योग की वास्तविक समस्याओं के समाधान के लिए प्रेरित किया। एसडीजी मैपिंग फॉर टेक प्रोजेक्ट्स विषय पर आयोजित पैनल चर्चा में विशेषज्ञों ने सतत विकास लक्ष्यों की रणनीतियों पर विचार रखे तथा नवाचार को सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर...