सहरसा, मई 19 -- सहरसा, नगर संवाददाता। शहर के पर्यटन स्थल मत्स्यगंधा स्थित वैदेही कला संग्रहालय द्वारा अंतरराष्ट्रीय सग्रहालय दिवस की श्रृंखला कार्यक्रम में भारतीय ज्ञान परम्परा में संग्रहालय विषय पर वेबनार का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता प्रो ओम प्रकाश भारती ने कहा संग्रहालय पूर्वजों की स्मृतियों और ज्ञान का खजाना तथा हमारी परंपराओं का भविष्य है। भारत की प्रवृत्ति संचयन की रही है। पश्चिम का दावा है कि संग्रहालय अंग्रेजी में म्युजियम का विकास सबसे पहले यूनान में हुआ। संग्रहालय एक सामाजिक संस्थान है जो कलात्मक, सांस्कृतिक, नया वैज्ञानिक महत्व की कृतियों और अन्य वस्तुओं के संग्रह की देखभाल और प्रदर्शन करता है।भारतीय सन्दर्भ में ईसा से हजार वर्ष पूर्व भीमबेटका में मानव निर्मित चित्रों को प्रदर्शित किया गया है। ये चित्र गहरे लाल रंगों से इस तरह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.