सहारनपुर, जून 18 -- सहारनपुर। गर्मी के मौसम में रक्त की आपूर्ति बनाए रखने और स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स (एफबीडी) ट्रस्ट द्वारा मंगलवार को श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर रोड स्थित एसबीबीए इंटर कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त एकत्र किया गया। एफबीडी ट्रस्ट के अध्यक्ष पंकज कुमार पांचाल ने बताया कि संस्था का उद्देश्य सहारनपुर को सौ प्रतिशत स्वैच्छिक रक्तदान वाला जनपद बनाना है। उन्होंने कहा कि यह शिविर इसी लक्ष्य की दिशा में एक सशक्त कदम है। शिविर संयोजक गौरव सैनी और आनंद मक्कड़ ने रक्तदान को सुरक्षित, सरल और पुण्यदायी कार्य बताते हुए कहा कि इससे न तो कोई शारीरिक कमजोरी आती है और न ही कोई खतरा होता है। शिविर के सह-संयोजक निखिल माहेश्वरी और प्रिंस गिरधर ने बताया कि एफब...