पलामू, दिसम्बर 10 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि भारत में 28 सितंबर 1993 से मानवाधिकार दिवस अमल में लाया गया और 12 अक्तूबर 1993 में राष्ट्रीय मानव आयोग का गठन किया गया। समानता का अधिकार, स्वास्थ्य का अधिकार, शिक्षा का अधिकार, सामाजिक सुरक्षा का अधिकार, लिंग भेद समानता दस्ता के मुक्ति का अधिकार इसके महत्वपूर्ण उपबंध है। इंसान की जिंदगी में आजादी बराबरी और सामान अधिकार ही मानवाधिकार है। भारतीय संविधान इन अधिकारों की न सिर्फ गारंटी देता है बल्कि इसे तोड़ने वालों के खिलाफ सजा भी देता है। इस अवसर पर उपेंद्र तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, गोपाल चौधरी, रामनरेश महतो समेत कई कार्यक...