हापुड़, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शिक्षण संस्थाओं समेत विभिन्न संगठनों द्वारा जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन कर मातृशक्ति का जमकर गुणगान किया गया। मुख्य कार्यक्रम गढ़ में रेलवे रोड पर स्थित राजकुमार गोयल गल्र्स डिग्री कॉलेज में हुआ। जहां आयोजित की गई विशेष संगोष्ठी में प्राचार्य डॉ.कुसुम त्यागी ने मातृशक्ति का जमकर गुणगान करते हुए परिवार के साथ ही राष्ट्र के उत्थान में महिलाओं की भूमिका को जमकर सराहा गया। इस उपलक्ष्य में स्काउट गाइड शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें स्काउड के जिला संगठन कमिश्नर श्रीप्रकाश शर्मा, नीता कौशिक और प्राचार्या डॉ. कुसुम त्यागी ने छात्राओं को उनके संवैधानिक अधिकार और जिम्मेदारियों से अवगत कराते हुए पूरी तरह जागरूक रहने का संकल्प भी दिलाया। शुभारंभ प्राचार्या डॉ. कुसुम त्यागी और नीता कौश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.