शाहजहांपुर, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जहां एक ओर तमाम आयोजनों में महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं दूसरी ओर अहमदपुर नियाजपुर रेती मोहल्ले में महिलाओं ने शराब दुकान हटाए जाने को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया। महिलाओं के आक्रमक रुख को देखते हुए प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग को पीछे हटना पड़ गया। महिलाओं ने लिखवा कर ले लिया कि 1 अप्रैल से मोहल्ले से शराब की दुकान हटेगी। इसके बाद महिलाओं ने रोड को खोला। शाहजहांपुर में अहमदपुर नियाजपुर रेती मोहल्ले स्थिति सरकारी शराब की दुकान पर आए दिन मारपीट तथा फायरिंग होती है। मोहल्ले की महिलाएं कई साल से शराब की दुकान को हटवाने के लिए शिकायती पत्र दे रहीं थीं, इसके बाद उनकी आवाज को हिन्दुतान समाचार पत्र ने भी प्रशासन तक उठाया था, तब आबकारी आयुक्त ने अप्रैल से दुकान हटाने का आश्वासन दिया था, लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.