लोहरदगा, मार्च 10 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखण्ड अंतर्गत परहेपाट पंचायत भवन परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर श्रमजीवी महिला समिति की ओर से महिला सम्मान और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित किस्को प्रमुख सुचित्रा भगत, किस्को थाना प्रभारी सुमन मिंज और खरकी पंचायत की मुखिया चंदमनी उरांव ने संयुक रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की। श्रमजीवी महिला समिति के फैसिलिटेटर और सर्वो संस्था किस्को से सुखमनी लकड़ा एवं विलेज मोटीवेटर संतोषी कुमारी की अगुवाई में महिलाओं द्वारा महिला जागरूकता रैली निकाली गई। महिलाओं द्वारा विलेज मैप बनाकर गांव की समस्या और समाधान पर चर्चा की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.