बेगुसराय, मार्च 8 -- बीहट। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शनिवार को बरौनी के सभी 15 पंचायतों में विशेष ग्रामसभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा में महिला सशक्तिकरण को लेकर विचार विमर्श किया गया। दहेज प्रथा उन्मूलन को लेकर पंचायतों में जागरूकता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बीडीओ अनुरंजन कुमार तथा प्रशिक्षु प्रभारी बीडीओ पूजा कुमारी ने बताया कि महिला हितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन का निर्णय लिया गया। सभी पंचायतों में हुए विशेष ग्राम सभा की अध्यक्षता संबंधित पंचायत के मुखिया ने की। ग्राम सभा में वार्ड सदस्यों के अलावे पंचायत स्तरीय कर्मी तथा आम लोग खासकर महिलाएं शामिल हुई। विशेष ग्राम सभा में मौजूद महिलाओं ने भी अपने हक व अधिकार को लेकर खुलकर अपनी बातें रखी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.