गुड़गांव, मार्च 8 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा की अध्यक्षता में पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सुधा यादव आईआरएस, संयुक्त आयुक्त आयकर विभाग, गुरुग्राम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में वित्तिय साक्षरता के माध्यम से सशक्तिकरण करने बारे परस्पर संवाद किया गया। कार्यक्रम में सुधा यादव ने आर्थिक सशक्तिकरण होने के लिए अपने विचारों से अवगत कराकर कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं की उपलब्धियों व उनके योगदान को याद किया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के सशक्तिकरण, महिलाओं को समान अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.