मधेपुरा, मार्च 9 -- गम्हरिया, एक प्रतिनिधि। भेलवा पंचायत सरकार भवन परिसर में शनिवार को विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी शुभम कुमार, मुखिया मीना देवी, पंचायत सचिव आकाश कुमार और पूर्व मुखिया नरेंद्र यादव ने महिलाओं को साड़ी देकर सम्मानित किया। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी मुखिया मीना देवी को भी अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। मौके पर उन्होंने कहा कि महिलाओं का सम्मान अवश्य करना चाहिए। मौके पर पंचायत के पंचायत के पूर्व मुखिया नरेंद्र यादव, उप मुखिया बिनोद पासवान सहित पंचायत की दर्जनों महिलाएं उपस्थित रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...