चतरा, मार्च 10 -- प्रतापपुर, प्रतिनिधि। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर प्रतापपुर पहुंचे। इस दौरान भोगता प्रखंड क्षेत्र के हाई स्कूल मैदान प्रतापपुर में एकल नारी सशक्ति संगठन झारखंड के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला माह के अवसर पर आयोजित खेल-कूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। साथ ही कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत शुभारंभ किया। इसके उपरांत कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं हरेक क्षेत्र में पुरूषों के कदम से कदम मिलाकर आगे चल रही है। आज महिलाएं अपने प्रतिभा से देश को गौरान्वित करा रही हैं। हमारी सरकार भी महिला सशक्तिकरण के दिशा में अनेकों योजनाएं चला रही है। महिलाएं सशक्त हो रही है। उक्त कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय जनता दल प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती रश्मि प्रकाश , ...