हरिद्वार, दिसम्बर 10 -- उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर विकास भवन रोशनाबाद सभागार में अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार निषेध दिवस पर एक गोष्टी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्राधिकरण के अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने कहा कि जिस परिवार के लिए व्यक्ति गलत काम करता है।वही,परिवार बाद में उसका साथ नहीं देते हैं।इसलिए हमें गलत कार्य नहीं करने चाहिए।उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर भ्रष्टाचार को रोकने का कार्य करें। तब हमें भ्रष्टाचार निषेध दिवस बनाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इस अवसर पर सीजेएम संदीप कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार एक सामाजिक बुराई है इसकी रोकथाम के लिए जागरूकता के साथ-साथ दंड की जानकारी भी होना जरूरी है। कार्यक्रम में सीडीओ ललित नारायण मिश्रा,प्राधिकरण सचिव सिमरनजीत कौर,जिला समाज कल्याण अधिका...