सहारनपुर, जून 1 -- देवबंद। आचार्य चाणक्य की जयंती अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण गौरव दिवस के रूप में ब्राह्मण समाज द्वारा मनाई गई। इस दौरान रोहित कौशिक ने कहा कि चाणक्य एक हिंदू राजनेता और दार्शनिक थे। जिन्होंने राजनीति पर एक ग्रंथ लिखकर प्रत्येक चीज का संकलन किया। रविवार को देवीकुंड स्थित हनुमंत धाम में आयोजित कार्यक्रम में रोहित कौशिक ने कहा कि आचार्य चाणक्य को कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी जाना जाता है। कहा कि शास्त्रार्थ में इन्हें कभी कोई हरा नहीं पाया। उन्होंने अपने शिष्य चंद्रगुप्त मौर्य को मगध का राजा बनाया था। राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के जिलाध्यक्ष मनोज भारद्वाज, विनय पंडित और शुभम वत्स ने कहा कि एक बार मगध के राजा धनानंद ने ब्राह्मणों को दान देते समय आचार्य चाणक्य का अपमान किया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए चाणक्य ने दृढ़ संक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.