गढ़वा, जून 12 -- फोटो संख्या दो: जागरूकता रैली में शामिल लोग गढ़वा। लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान की ओर से जिले के विभिन्न प्रखंडों में गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के मौके पर बाल श्रम रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया। रैली और सभा के माध्यम से लोहरदगा ग्राम स्वराज्य संस्थान के कार्यकर्ताओं के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। संस्थान के जिला समन्वयक गणेश कुमार ने बताया कि संस्था के द्वारा एक्सेस टू जस्टिस परियोजना के तहत 2023 से बाल विवाह, बाल मजदूरी/ बाल व्यपहरण और बाल यौन शोषण पर बाल संरक्षण इकाई गढ़वा, बाल कल्याण समिति गढ़वा और श्रम विभाग गढ़वा के साथ मिलाकर काम कर रही है। उक्त प्रयास से अब तक 3000 से अधिक बाल विवाह रोका गया है। वहीं 238 बच्चों को बाल मजदूरी से विमुक्त करा कर पुनर्वासन का काम किया गया है। उसके अलावा 96 बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.