कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। काठमांडू में 16 से 19 फरवरी के बीच अंतर्राष्ट्रीय चतुर्थ माउंट एवरेस्ट कप (जी-1) व द्वितीय जीसीएस पूमसे जी-1 ताइक्वांडो प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें कानपुर के दो खिलाड़ी गुरुशा त्रिपाठी और प्रणव ओझा भी भारत की ओर से प्रतिभाग करेंगे। यह प्रतियोगिता ऐतिहासिक दशरथ रंगशाला में आयोजित की जाएगी। विश्व ताइक्वांडो रैंकिंग (जी-1) श्रेणी की इस प्रतियोगिता में कई देशों के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। ऐसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में भागीदारी खिलाड़ियों के अनुभव और रैंकिंग में वृद्धि होती है। कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के कार्यवाहक सचिव सतीश कुमार ने बताया कि दोनों खिलाड़ी अपने प्रशिक्षक बासुकी नाथ ओझा के निर्देशन में पूरी तैयारी कर पदक की दावेदारी प्रस्तुत करेंगे। कानपुर ताइक्वांडो कमेटी के महासचिव तुषाल साहनी, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.