जामताड़ा, दिसम्बर 3 -- अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर आयोजित -दिव्यांग बच्चों के बीच ट्राईसाइकिल, श्रवण मशीन व अन्य सामग्री का वितरण। जामताड़ा,प्रतिनिधि। नालसा, झालसा एवं डालसा के निर्देशानुसार बुधवार 03 दिसंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर प्रखंड संसाधन केंद्र जामताड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने की। जबकि संचालन सचिव पवन कुमार के मार्गदर्शन में हुआ। इस शिविर के दौरान सचिव पवन कुमार ने उपस्थित दिव्यांग बच्चों एवं अभिभावकों को निशुल्क कानूनी सहायता, अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार...