चम्पावत, जनवरी 25 -- चम्पावत जिला मुख्यालय में पीएमश्री योजना के अंतर्गत कक्षा आठ एवं कक्षा 10 के मेधावी बच्चों को अंतर्राज्यीय भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत राजस्थान के लिए भेजा गया। भ्रमण दल की बसों को विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के मुखिया मुख्य शिक्षा अधिकारी मेहरबान सिंह बिष्ट, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारभिक शिक्षा मान सिंह, सहायक लेखाधिकारी नंदन सिंह कार्की, जिला समन्वयक मनीष कुमार मौर्य, प्रभात पांडेय, ललित मोहन भट्ट, मनोज बिष्ट, मंजुल तिवारी एवं समग्र शिक्षा कार्यालय स्टाफ शामिल रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.