बागपत, जून 17 -- पुलिस ने चैकिंग के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाइक व अन्य सामान बरामद किया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार चाहल ने बताया कि अपराधियों की धर पकड़ को चलाए जा रहे चैकिंग अभियान में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्य विक्रांत, आकाश निवासीगण बड़ौली, आकाश निवासी शबगा व अंकित निवासी रमाला को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से चोरी की तीन बाइक, दो मोबाइल फोन व दो अवैध चाकू बरामद किए। बताया कि पकड़े गए आरोपी बागपत के अलावा आसपास के जनपदों व राज्यों से बाइक चोरी करते थे। आरोपियों ने चार जून को नगर से कुलदीप कुमार की बाइक को चोरी किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.