बोकारो, फरवरी 18 -- बालीडीह थाना क्षेत्र के सिजुआ निवासी युवक के लिए अंतर्धर्म विवाह करना जी का जंजाल बन गया। परिवार के लोगों के आग्रह पत्र पर विचरण करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से युवक को घर खाली करने का आदेश जारी किया गया। आदेश के आलोक में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बालीडीह पुलिस के सहयोग से अबुल अंसारी को पैतृक आवास से बेदखल करते हुए घर से बाहर कर दिया गया। इस घटनाक्रम के बाद अबुल दूसरे धर्म से तालुक रखने वाली पत्नी के साथ बेघर भटकने को मजबूर हो गया। अबुल ने वर्ष 2012 में दूसरे धर्म की लड़की से शादी किया, जिसका अबुल के परिवार के सदस्य विरोध कर रहे थे। इस बीच अबुल गोवा चला गया। जब वापस लौटा तो परिवार के लोगों ने उससे रिश्ता तोड़ते हुए घर से निकलने को कहा। इससे संबंधित शिकायत पत्र अनुमंडल पदाधिकारी को समर्पित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.