आजमगढ़, सितम्बर 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के करतालपुर बाई पास मार्ग पर बाग लखराव पुल के पास शुक्रवार की भोर में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक अंतर्जनपदीय बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश आजमगढ़ और बलिया जनपद में महिलाओं के गले से चेन की लूट की घटना में शामिल था। घायल बदमाश के पास से नकदी, घटना में प्रयुक्त बाइक और तमंचा बरामद हुआ। शहर कोतवाल यादवेंद्र पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि छह सितंबर को कोठरा गांव के मुसहर बस्ती के पास जिन बदमाशों ने बाइक सवार महिला से लूट की थी, वे दोनों बदमाश बाइक से किसी घटना को अंजाम देने के लिए जा रहे है। कोतवाल और उप निरीक्षक राजनरायण पांडेय रोडवेज-करतालपुर बाई पास मार्ग पर बाग लखराव पुल के पास घेरा बंदी कर दी। कुछ देर बाद एक बाइक सवार दो लोग आते हुए दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.