हरदोई, दिसम्बर 2 -- बेनीगंज-पिहानी। जिले में पुलिस की दो स्थानों पर अंतर्जनपदीय बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान तीन बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जबकि उनका एक साथी गिरफ्तार किया गया। चार बदमाश मौके का फायदा उठाकर भाग निकले। पिहानी थानाक्षेत्र के गोमती नदी के पुल के पास कुल्लावर मोड़ व बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के कल्याणमल मिश्रिख रोड पर सोमवार देर रात बदमाशों से मुठभेड़ हुई। हरियावां सीओ अजीत सिंह चौहान ने बताया कि पिहानी थाने में 16 नवम्बर को मोहम्मद फरियाद निवासी ग्राम नेरी रोड कस्बा और थाना पिसावा सीतापुर ने मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप है कि उसका भाई इरशाद अपनी पिकअप डाला में मूंगफली लेकर जलालाबाद मंडी शाहजहांपुर जा रहा था। तभी रिजवान, आजाद, सद्दाम, सज्जाद, गुल्लू, तरुण, अलाउद्दीन साहिल ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में पिहानी पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.