बहराइच, सितम्बर 13 -- रुपईडीहा(बहराइच)। नेपाल में अंतरिम सरकार के गठन के बाद हालात धीरे धीरे सामान्य की ओर हैं। नेपाली लोगों को रुपईडीहा बार्डर से भारत में प्रवेश बढ़ा है। हालांकि सरकार के शपथ लेते ही बार्डर के नेपाली थानों पर सुरक्षा तगड़ी की गई है। व्यवस्था बदली भी गई है। थानों को नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स के हवाले कर दिया गया है। नेपाली पुलिस को वहां से हटा दिया गया है। सीमा से लगे जिलों में यही व्यवस्था की गई है। बार्डर पर भारतीय कस्बा रुपईडीहा से सटा क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय जमुनहा में व्यवस्था बदली रही। नेपाली सुरक्षा अधिकारियों ने पुलिस को हटा कर इसे नेपाली आर्म्ड पुलिस फोर्स को सौप दिया है। शनिवार की सुबह से इंडो नेपाल बार्डर खुला होने के कारण नेपालगंज सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग आज चार दिनों के बाद जरूरत की चीजें लेने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.