धनबाद, फरवरी 6 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता आईआईटी आईएसएम धनबाद में गुरुवार को नेशनल रिमोट सेंसिंग सेंटर (एनआरएससी) हैदराबाद की स्पेस ऑन व्हील्स प्रदर्शनी बस का स्वागत निदेशक प्रो. सुकुमार मिश्रा, उपनिदेशक प्रो. धीरज कुमार समेत शिक्षकों व अधिकारियों ने किया। स्पेस ऑन व्हील्स एक चलता-फिरता स्पेस म्यूजियम है, जिसमें भारतीय प्रक्षेपण यानों के कार्यशील मॉडल, रॉकेट लांच सिमुलेशन, सैटेलाइट सिस्टम, प्रोपल्शन तकनीक और रिमोट सेंसिंग एप्लिकेशन से जुड़े प्रदर्श लगाए गए हैं। सैटेलाइट इमेजरी और इंटरएक्टिव डिस्प्ले के जरिए यह दिखाया जा रहा है कि अंतरिक्ष तकनीक मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन, कृषि, संचार और नेविगेशन जैसे रोज़मर्रा के क्षेत्रों में कैसे मदद करती है। गुरुवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं व शिक्षकों ने मोबाइल प्रदर्शनी बस को देखा। मौके पर...