महाराजगंज, जुलाई 17 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। महराजगंज शहर के आजाद नगर स्थित आरके सनशाइन एकेडमी में भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से सफल वापसी पर केक काटकर जश्न मनाया गया। विद्यालय में विज्ञान छात्रों और शिक्षकों में उत्साह का माहौल रहा। बच्चों को विज्ञान शिक्षक ने बताया कि शुभांशु ने 18 दिन तक अंतरिक्ष में रहकर 60 से अधिक वैज्ञानिक प्रयोग किए, जिनमें 7 इसरो द्वारा डिजाइन किए गए थे। ये प्रयोग भारत के गगनयान और भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर विवेक कुमार गुप्ता ने कहा कि शुभांशु की यह ऐतिहासिक यात्रा न केवल भारत के लिए, बल्कि पूरे विश्व के लिए गर्व की बात है। उन्होंने यह साबित किया कि भारत अब मानव अंतरिक्ष मिशनों में भी वैश्विक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.