महोबा, फरवरी 13 -- महोबा, संवाददाता। जिले की 31 वीं वर्षगांठ पर शुरु हुए सूर्य महोत्सव में स्कूली छात्र अंतरिक्ष दर्शन करने के लिए पहुंच रहे है। रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर परिसर में छात्रों को अंतरिक्ष दर्शन कराने के साथ सौर मंडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। जिला प्रशासन के द्वारा इस बार जिले की वर्षगांठ पर सूर्य महोत्सव शुरु कराने का निर्णय लिया है। रहेलिया स्थित सूर्य मंदिर के पास सौर मंडल की जानकारी के लिए अंतरिक्ष दर्शन की व्यवस्था कराई गई है। ग्रहों के हिसाब से वजन सहित अंतरिक्ष में होने वाली गतिविधियों को देखने के लिए छात्रों में उत्सुकता दिख रही है। जिला पर्यटन अधिकारी डॉ चित्रगुप्त श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि अंतरिक्ष दर्शन से छात्रों को खगोलीय जानकारी दी जा रही है। ब्राम्हांड के बारे में भी छात्रों को ब...