जमशेदपुर, फरवरी 23 -- शहर के उद्योगपति कैरव गांधी अपहरण कांड में पुलिस ने शनिवार को कई अहम और नए खुलासे किए। एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि इस संगठित अपराध में अंतरराष्ट्रीय गिरोह शामिल रहा है। मुख्य सरगना का कनाडा और नीदरलैंड से भी संपर्क में रहा है और उसका वहां आना-जाना होता रहा है। इसमें शामिल अपराधियों का पंजाब, बिहार, दिल्ली और कोलकाता तक नेटवर्क पाया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के लुधियाना निवासी 74 वर्षीय अमरिंदर सिंह उर्फ करतार सिंह शामिल है, जो हवाला कारोबार से जुड़ा है। उसके खिलाफ पंजाब में भी मामला दर्ज है। कैरव के अपहरण में उसने नकली डीआईजी की भूमिका निभाई थी। वारदात के दिन जब कैरव को रोका गया, तब वह पुलिस वर्दी में डीआईजी बनकर उसके सामने आया और रास्ते भर बातचीत करता रहा, ताकि किसी को शक न हो। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.