साहिबगंज, मार्च 22 -- साहिबगंज। साहिबगंज कॉलेज के केमेस्ट्री विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में केमिस्ट्री ऑफ मैटेरियल्स फॉर सस्टेनेबल फ्यूचर में आभाषी रूप से अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। एआई इन एनवायरमेंटल पॉल्यूशन मॉनिटरिंग एडवांटेज, डिसएडवांटेज, एथिकल इश्यूज, फ्यूचर प्रोस्पेक्ट्स पर शोध पत्र था। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (दरभंगा) विश्वविद्यालय रसायन शास्त्र विभाग की ओर से इस अंतर्राष्ट्रीय कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था।चेयरपर्सन प्रोफेसर बीएन झा ने डॉ. अनिल के प्रस्तुति को काफी सराहा और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर आशीष कुमार, अंकित कुमार, ऋषभ राज सहित स्नातक व स्नातकोत्तर के विद्यार्थी थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.