प्रयागराज, फरवरी 1 -- प्रयाग सेवा संगम की ओर से रानी रेवती सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में रविवार को अंतर विद्यालय प्रतियोगिता कराई गई। चित्रकला व निबंध प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। पुरस्कार वितरण समारोह 22 फरवरी को आयोजित होगा। निर्णायक मंडल में रवींद्र नाथ कुशवाहा, मनीष सक्सेना व शादमा शामिल रहीं। संस्था के सचिव राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य बांके बिहारी पांडेय, शैलेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...