मेरठ, दिसम्बर 23 -- सरधना। खिर्वा जलालपुर स्थित तेज पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतर विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। तेज पब्लिक स्कूल व पहलसन इंटरनेशनल स्कूल की टीम में खो-खो और वालीबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। साथ ही तीन वाद विवाद प्रतियोगिताएं हुईं जिसमें बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का शुभारंभ विशिष्ट अतिथि चंदरवीर पहल, सुभाष चंद नलवा, स्कूल वाइस प्रिंसिपल अनुज त्यागी ने किया। उसके बाद दोनों स्कूलों के लगभग 100 छात्रों ने प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। वालीबॉल, खो-खो और वाद विवाद में तेज पब्लिक स्कूल की टीमें विजेता रही। तीन में से एक वाद विवाद प्रतियोगिता में पहलसन इंटरनेशनल स्कूल की टीम विजेता रही। इस मौके पर शिक्षक सतेंद्र कुमार, अनुज त्यागी, मोहित, डॉ. अमित नागर, अभिषेक त्यागी, यशपाल एस जांगिड़ आदि रहे।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.