सिमडेगा, फरवरी 3 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का शानदार परिचय दिया। कक्षा दो की तारिणी कुमारी एवं वर्षा रानी साहू ने रजत पदक प्राप्त किया, जबकि मो अर्शलान आलम ने कांस्य पदक अर्जित किया। कक्षा तीन की प्रियंका तिग्गा ने स्वर्ण पदक तेजस बड़ा ने रजत पदक हासिल किया। कक्षा चार के अभिनव महतो ने स्वर्ण पदक जीतकर विद्यालय का मान बढ़ाया। कक्षा पांच की अनन्या कुमारी ने स्वर्ण पदक, अनोखी कुमारी ने रजत पदक और काव्या कुमारी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा कक्षा 8 वीं से सिम्मी केरकेट्टा और टीमा कुमारी का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.