फरीदाबाद, जनवरी 31 -- फरीदाबाद। अरावली की वादियों में अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड मेले का शनिवार से आगाज होगा। इससे पूर्व शुक्रवार को देश-विदेश के हस्तशिल्पी अपनी कला के अद्भुत नमूनों को लेकर पहुंचने लगे हैं। स्टॉलों के इर्द-गिर्द हस्तशिल्पियों को जमावड़ा दिखाई दे रहा था। मेले में हिस्सा लेने पहुंचे हस्तशिल्पी काफी उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। उन्हें हर वर्ष की भांति इस बार भी अच्छे रेस्पॉन्स मिलने की उम्मीद है। मेले के उद्घाटन के बाद मेला आम जनता के लिए भी शुरू कर दिया जाएगा।अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड 31 जनवरी से 15 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। 17 दिनों तक चलने वाले अंतरराष्ट्रीय मेले में देश के विभिन्न राज्यों के कलाकार मेले की चौपालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। वहीं देश व विदेशी हस्त शि...