घाटशिला, फरवरी 22 -- घाटशिला। घाटशिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी नेपाल के जनकपुरधाम में मैथिली विकास कोष द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय साहित्य, कला एवं नाट्य महोत्सव में भाग लेकर रविवार को लौट जाएंगे। इस महोत्सव में आयोजित कई सत्रों में इनकी विशेष भागीदारी रही। पुस्तक विमर्श सत्र में नेपाल से प्रकाशित पुस्तक जनकपुर धाम के इतिहास की समीक्षा करते हुए, इन्होंने कहा कि इस पुस्तक के प्रकाशित होने से नेपाल के विविध साहित्यिक एवं सांस्कृतिक पक्षों को लेकर शोधार्थी शोध कर सकेंगे साथ इन्होंने यह भी कहा कि भारत एवं नेपाल मैत्री रेल जयनगर से जनकपुर तक परिचालन होने से भारत एवं नेपाल के बीच सांस्कृतिक एवं धार्मिक संबंध मजबूत हुआ है। प्राचार्य डॉ चौधरी वहां नाटक, कला, कवि सम्मेलन आदि कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.