फिरोजाबाद, मई 4 -- फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर ग्लास एक्सपोर्ट इकाई के कामगारों को इंसाफ मिल गया। सहायक श्रम आयुक्त के आदेश पर फैक्ट्री स्वामी ने श्रमिकों के दावे को स्वीकार करते हुए आदेशित धनराशि 3 लाख 57000 रुपये जमा कर दिए। अब इस रकम में से पीड़ित श्रमिकों को नियमानुसार पगार की धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी। मामला टूंडला टोल टैक्स स्थित दीवान एंड संस ग्लास एक्सपोर्ट इकाई से जुड़ा हुआ है। इस इकाई के करीब डेढ़ दर्जन श्रमिक कामगारों ने सहायक श्रम आयुक्त न्यायालय में अपना वाद दायर किया था। जिसमें श्रमिकों ने सेवायोजक द्वारा उन्हें न्यूनतम वेतन से कम पगार दिए जाने का आरोप लगाया था। जो सुनवाई के दौरान सही पाया गया। इस मामले की सुनवाई करते हुए सहायक श्रम आयुक्त यशवंत कुमार ने सेवायोजक इकाई को श्रमिकों की पगार के रूप में तीन लाख 57000 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.