नई दिल्ली, नवम्बर 27 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में दुकानदारों और प्रदर्शकों ने खरीदारों के लिए विशेष छूट की घोषणा की तो अंतिम दिन मेले में लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। गुरुवार को 72090 लोग मेले में पहुंचे। अंतिम दिन बड़ी संख्या में लोग सस्ती दरों पर सामान खरीदने व्यापार मेले में पहुंचे थे। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद, हैंडलूम, लेडीज सूट, साड़ियां, जैकेट्स, स्पोर्ट्स व लेदर जूते, किचन उत्पाद के साथ-साथ सौंदर्य प्रसाधन के उत्पादों की जमकर खरीदारी हुई। 14 नवंबर को शुरू हुए इस अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में शुरूआती पांच दिन व्यावसायियों के लिए आरक्षित किए गए थे, लेकिन 19 नवंबर से आम लोगों का प्रवेश शुरू हो गया था। इसके बाद से ही मेले में भीड़ बढ़नी शुरू हो गई थी। बीते रविवार को मेले में सबसे ज्यादा भीड़ रही, इस दिन एक...