मऊ, अक्टूबर 1 -- मुहम्मदाबाद गोहना। अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना के मोहल्ला जमीन बरामदपुर में स्थित वृद्धाश्रम में जीवन व्यतीत कर रहे वृद्धजनों को भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने बुधवार को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि वृद्धजनों के लिए सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की योजनाएं, जिसमें स्वास्थ्य, भोजन, समय-समय पर इलाज के लिए डॉक्टर और दवाएं सभी सुविधाएं दी जा रही हैं। माता-पिता तुल्य बुजुर्गों की सेवा करना ही सबसे बड़ा कर्म है। उनकी सेवा से हमें स्वर्ग की प्राप्ति हो सकती है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि जिला समाज कल्याण अधिकारी अनुज कुमार, प्रांतीय परिषद सदस्य भाजपा छोटू प्रसाद, भूपेंद्र मिश्रा, मंडल अध्यक्ष जनार्दन शर्मा, पंकज सिंह एवं कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामशरण चौहान ने किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.