मेरठ, दिसम्बर 15 -- हस्तिनापुर। अखिल भारतवर्षीय दिगम्बर जैन युवा परिषद द्वारा सर्वोच्च जैन साध्वी श्री ज्ञानमती माताजी के प्रति अंतरराष्ट्रीय विनयांजलि सभा ऑनलाइन संपन्न हुई। सभा में अमेरिका एवं कनाडा से 300 परिवारों ने जुड़कर माताजी के प्रति अपनी भक्ति समर्पित की। संचालन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जीवन प्रकाश जैन ने किया। सर्वप्रथम राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कमलेश भाई शाह नार्थ कैरोलिना अमेरिका ने स्वागत उद्बोधन दिया गया। सभा में न्यू जर्सी, न्यूयार्क, फ्रैकलिंक, बोस्टन, वॉशिंगटन डी.सी., वर्जिनिया, नॉर्थ करोलिना, अटलांटा, फ्लोरिडा, शिकागो, डलास, टेक्सास, कैलीर्फोनिया, कनाडा, कैलेग्री जैसे स्थानों की जैन समाज से अध्यक्ष, मंत्री आदि पदाधिकारियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। विजय भाई शाह अध्यक्ष जैन समाज ऑफ यू.एस.ए., राजीव भाई शाह सचिव, नितिन भाई शाह, सन...