फरीदाबाद, फरवरी 11 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 में बन रहे अंतरराष्ट्रीय विज्ञान भवन का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के अनुसार परियोजना का करीब 50 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। भूतल सहित चार मंजिला ढांचा तैयार कर लिया गया है, जबकि आगे तीन मंजिल और बनाई जाएंगी। उम्मीद है कि अगस्त 2027 तक निर्माण कार्य पूरा कर भवन लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके बाद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम आयोजित किए जा सकेंगे। दिल्ली के भारत मंडपम की तर्ज पर ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 में आठ एकड़ जमीन पर विज्ञान भवन का निर्माण किया जा रहा है। इसकी घोषणा वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने की थी, लेकिन विभिन्न अड़चनों के कारण समय पर काम शुरू नहीं हाे सका था। मई 2024 मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.