मथुरा, फरवरी 24 -- एसएम योग रिसर्च इंस्टीट्यूट के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण की पावन कीड़ा स्थली वृंदावन के कुंभ मेला क्षेत्र में 27 फरवरी से 1 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिसमें योग, आयुर्वेद, प्राकृतिक चिकित्सा एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को वैश्विक स्तर पर प्रोत्साहित करने का प्रयास होगा। सोमवार को इंस्टीट्यूट के प्रबंधक एवं कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष आचार्य डॉ. धर्मनाथ शास्त्री ने बताया कि इस तीन दिवसीय योग महोत्सव के अंतर्गत कुंभ मेला क्षेत्र देवराहा बाबा घाट पर बने भव्य पंडाल में देश विदेश से बड़ी संख्या में योग और आयुर्वेद को करीब से जानने वाले लोगों का आगमन होगा। उन्होंने बताया कि अमेरिका, फ्रांस, लंदन, इटली, पेरिस, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, ब्राज़ील, न्यूजीलैंड ,साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, रुस,मेक्सिको आदि देश से व...