जौनपुर, जून 20 -- जौनपुर,संवाददाता। जिले में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारी में जिला प्रशासन पूरे मनोयोग से जुटा है। सबसे बड़ा आयोजन शाहीकिला में किया जा रहा है। यहां जनप्रतिनिधियों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों के योग करने की तैयारी चल रही है। इसके अलावा अन्य लोग भी यहां पर आएगें। सूत्रों की माने तो 18 सौ स्थान योग के लिए चिन्हित किए गए है। शाही किला में योग के लिए जिले के प्रभारी मंत्री एके शर्मा को प्रवास की जिम्मेदारी दी गयी है। जिलाधिकारी डा. दिनेश चन्द्र हर रोज शाही किला से लेकर अन्य स्थानों पर होने वाले आयोजन की समीक्षा करने में जुटे रहे। गुरुवार को भी जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में योग का अभ्यास कराया गया। शाही किला में एक हजार से अधिक लोगों के योग करन की व्यवस्था की जा रही है। इसी तरह से लोहिया पार्क, टीडी कालेज, जिला अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.