रांची, मई 8 -- नामकुम, संवाददाता। खिजरी निवासी प्रेम परम आनंद ने अंतरराष्ट्रीय युवा विकास फाउंडेशन नामक संस्था पर 35 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। साइबर थाना रांची में दिए आवेदन में पीड़ित ने बताया है कि वे रोटरी क्लब सहित अन्य समाजसेवी संस्थाओं से जुड़कर गरीब और अनाथ बच्चों के कल्याण का काम करते हैं। उनसे अगस्त 2024 में सिंगापुर के एक अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षक ने गरीब और अनाथ बच्चों के लिए काम करने का मिशन बताते हुए अंतरराष्ट्रीय युवा विकास मंच से जुड़कर काम करने की बात कहकर उनसे संपर्क किया। इसके बाद मंच से मिले शैक्षिक किट दान में शामिल होकर बड़ी संख्या में बच्चों की मदद की गई। तीन से चार महीने के कार्यक्रम के बाद मंच द्वारा पैसे की कमी की बात कही गई और वेल्थ ऑन गो नामक ऐप लांच कर स्वयंसेवकों को उससे जोड़कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.