गिरडीह, नवम्बर 20 -- बगोदर। पर्यावरण संदेश को लेकर साईकिल से अंतरराष्ट्रीय यात्रा पर निकले शख्स का बगोदर पहुंचने पर बुधवार को गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया एवं उनकी कुशल यात्रा की कामना की गई। पटना से श्रीलंका के लिए साईकिल यात्रा पर निकले शख्स का नाम दीपक कुमार है तथा वे एवंआईसी पटना शाखा टू के अधिकारी भी है। यात्रा के दौरान बगोदर पहुंचने पर बगोदर एलआईसी की सैटेलाइट शाखा में प्रबंधक प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि पटना से 15 नवंबर को साइकिल यात्रा की शुरुआत की है। जिसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करना है। इस दौरान जगह-जगह रूक कर उनके द्वारा पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जाता है एवं पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया जाता है। साथ हीं वनों की कटाई पर रोकथाम की ...