मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- साहेबगंज। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर साहेबगंज बाजार में शनिवार को आधी आबादी और संवैधानिक अधिकार पर सेमिनार का आयोजन किया गया। अध्यक्षता कांति देवी ने की। डॉ. अजीमुल्लाह अंसारी ने कहा कि महिलाएं अत्याचार का संगठित होकर विरोध कर रही हैं। संविधान में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिला, लेकिन इसका लाभ सिर्फ शिक्षित महिलाएं ले रही हैं। इस मौके पर बैद्यनाथ ठाकुर, मिश्रीलाल राय, अंकिता कुमारी, प्रेमचंद जायसवाल, राजकुमार, दीपक पटवा, रामजय कुमार ने विचार व्यक्त किये।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...