पिथौरागढ़, मार्च 8 -- अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सीमांत में महिलाओं को सम्मानित किया गया। शनिवार को नगर पालिकाध्यक्ष शशि थापा के नेतृत्व में सभासदों,पर्यावरण मित्र को सम्मानित किया। पालिका अध्यक्ष शशि थापा ने कहा कि जिस घर में नारी का सम्मान होता है। उस घर में लक्ष्मी का वास होता है और समृद्धि आती है। अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति संगठन ने आदर्श प्राथमिक विद्यालय कुटी में शैक्षिक क्षेत्र में विशेष कार्य करने वाली आदर्श महिलाओं को सम्मानित किया गया। विकासखंड सभागार में छिपला केदार संगठन की ओर से पारंपरिक लोक गीतों पर ठुलखेल लगाते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का जश्न मनाया गया। इस दौरान सभासद शकुंतला अगारी, कुसुम रायपा, संगीता गुंज्याल, मीना धामी, लीला धामी, भवानी गर्ब्याल, द्रौपदी नेगी, आभा फकलियाल, हीरा बिष्ट, रजनी नपलच्याल, सोफिया ...