बेगुसराय, मार्च 8 -- छौड़ाही। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों में तरह-तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गये। इस अवसर पर प्रखंड मुख्यालय परिसर में बीडीओ रामपुकार यादव की अध्यक्षता में कर्मियों ने महिला व किशोरियों की मान-सम्मान की रक्षा करने का संकल्प लिया। उधर, सावंत पंचायत भवन परिसर में मुखिया काजल कुमारी की अध्यक्षता में विशेष ग्राम सभा आयोजित कर 200 महिलाओं के बीच नि:शुल्क सेनेटरी पैड वितरित किया गया। मौके पर उपमुखिया संगीता कुमारी, पंचायत सचिव रामसागर यादव, आवास पर्यवेक्षक तौसीफ इकबाल, समाजसेवी संजय पासवान, अनिल यादव, अशोक कुमार, गिरीश दास, मंजू कुमारी, वीणा कुमारी आदि थे। (एसं)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.